विजुअलाइजेशन, या क्रिएटिव विजुअलाइजेशन अक्सर अपने अवचेतन को प्रभावित करने के लिए किया जाता है। यह आपको आपकी पसंद के लिए प्रेरित करता है और आपको आपके लक्ष्यों की प्राप्ती के लिए प्रत्यक्ष कार्यप्रणाली का दिशा-निर्देश देता है। यदी ठीक प्रकार से विजुअलाइजेशन किया जाए तो यह आपके अवचेतन को बाध्य करता है कि वह अपनी पसंद व इच्छा को पहचानकर इस दिशा आगे बढ़ें और लक्ष्यों को प्राप्त करे। तो चलिये जानें कि सफलता पाने के लिए विजुअलाइजेशन तकनीक कौन सी हैं।
-
ट्रेज़र मैप तकनीक
विजुअलाइजेशन कि इस तकनीक में एक भौतिक घटक तथा स्पष्ट मानसिक घटक का उपयोग किया जाता है। इस तकनीक को करने से पहले आपको ऐसा कुछ विजुअलाइज करना पड़ेगा जो करने की आपकी बहुत इच्छा है, जैसे फर्ज़ करें कि इस बार की परीक्षा में आपके सबसे अच्छे नम्बर आए हैं। शुरुआत इससे जुड़ी भौतिक अभिवेदन कारकों को बनायें। इसे बनाने के दौरान पूरा समय आपका दिमाग सफलता का आभास करता रहेगा, जिससे आप सफलता की और तेजी से अग्रसर हो पाएंगे।
-
जोखिम का गणित बताएं
विजुअलाइजेशन अर्थात कल्पनाशीलता सफलता की पहली सीढ़ी है, क्योंकि जोखिम से पहले का गणित बताता है कि आप असफल होंगे, परंतु जोखिम के बाद का समय बताता है कि आप सफल होंगे।
कल्पना, इच्छाशक्ति, भावना, तर्क, अंतरात्मा, स्मरण शक्ति और अवचेतना हमेशा हमें कुछ न कुछ नया और रचनात्मक करने को उकसाते हैं, लेकिन कुछ लोग लाभ-हानी, सही-गलत आदि के चक्ककर में फंसकर उस पर ध्यान नहीं देते। लेकिन जो लोग इनके हिसाब से चलते हैं वे सफल होते हैं। और एक पूर्ण जीवन जीते हैं।
-
कल्पना की शक्ति
कल्पना कीजिए कि आपको ट्रेकिंग के टॉप की चढ़ाई करनी है। लेकिन आपको ऐसा रास्ता नहीं दिख रहा, जिसका अनुसरण करके आप पर्वत पर चढ़ते जाएं। ऐसे में स्थिति में आप बस अपने सिर को चोटी की ओर उठाएं और तब तक चलते जाएं, जब तक कि आप चोटी के शिखर को न छू लें।
-
सीमा आड़े नहीं आती
जब कोई व्यक्ति अपनी अनुभूतिओं के हिसाब से काम करता है, तब उसकी एक सीमा होती है। लेकिन जब वही व्यक्ति अपनी कल्पना के हिसाब से काम करता है तब आपकी सीमा अनंत होती है।